बिहार के समस्तीपुर में सड़क दुर्घटना में एक व्यवसायी की मौत हो गई।
बिहार के समस्तीपुर में सड़क दुर्घटना में एक व्यवसायी की मौत हो गई।
दूसरे की हालत गंभीर है।
दोनों अपने दोस्त को छोड़ने के बाद घर लौट रहे थे।
इसी बीच उनकी बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गई।
संवाददाता के मुताबिक, घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 28 पर सरदारगंज चौक के पास हुई।
हादसे के बाद हड़कंप मच गया।
आसपास के लोग वहां पहुंचे और पुलिस की मदद से घायलों को भर्ती कराया।
थानाध्यक्ष के मुताबिक, घटना को लेकर केस दर्ज किया गया।
मृतक की पहचान विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के गांव निवासी शंकर सिंह के पुत्र आकाश कुमार (25) के रूप में हुई है।
वह एक बेवरेज कंपनी का डीलर था।
घायल युवक की पहचान साहिट गांव के पप्पू सिंह के पुत्र अंकुश कुमार के रूप में हुई है।
मृतक आकाश के पिता शंकर सिंह ने बताया कि उनका बेटा आकाश दलसिंहसराय कंपनी की डीलरशिप चलाता था।
शुक्रवार की देर रात पटना से उसका एक दोस्त विद्यापति नगर स्टेशन पर उतरा।
उसके बुलाने पर वह एक अन्य व्यवसायी अंकुश कुमार के साथ विद्यापति नगर पहुंचा।
उसने पटना से आए अपने दोस्त को बाइक से उसके घर छोड़ा। दोस्त को छोड़ने के बाद दोनों बाइक से दलसिंहसराय स्थित अपने क्वार्टर लौट रहे थे।
इसी बीच सरदारगंज चौक के पास सड़क पार करने के दौरान बेगूसराय की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के पास बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है. चेन्नई के पास तिरुवल्लूर के कावारपट्टई स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी ट्रेन में तेज गति से आ रही मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन ने टक्कर मार दी है.
इस टक्कर के बाद यात्री ट्रेन डिरेल हो गई है और उसके दो एसी कोच और एक पार्सल वैन में भीषण आग लग गई है,
जिनमें दर्जनों लोग फंसे हुए हैं.
रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गई हैं.
अभी तक हादसे में 10 लोगों के घायल होने की सूचना है.
किसी के हताहत होने की अब तक खबर नहीं है.
देर रात ट्रेन की आग बुझा ली गई है.
अब क्षतिग्रस्त डिब्बों में अंदर फंसे लोगों को रेस्क्यू करने की कोशिश चल रही है.
उधर, रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं.
घायल नहीं हुए यात्रियों को चेन्नई भेजकर दूसरी ट्रेनों के जरिये उनके गंतव्य स्थल तक भेजा जा रहा है.
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हादसे की जानकारी ली है और रेस्क्यू ऑपरेशन तेज करने के आदेश दिए हैं.
एक्सीडेंट के कारण रेलवे ट्रैक फिलहाल बंद हो गया है.
इस रूट की ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से भेजा जा रहा है.
बागमती एक्सप्रेस की घटना ने पूरे देश को हिला दिया।
हादसे ने एक तरफ नवीनतम तकनीकों और रेल सुरक्षा पर सवाल उठाए।
वहीं, दूसरी तरफ, भारतीय रेल के हादसों की पुरानी यादों को ताजा कर दिया।
