आईपीएल एक बार फ़िर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स पहुंच गया है।
आईपीएल एक बार फ़िर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स पहुंच गया है।
मेजबान केकेआर का मुकाबला आज गुजरात टाइटंस से होगा।
गिल की कप्तानी में गुजरात ने अब तक इस सीजन बेहतरीन कप्तानी का प्रदर्शन किया है। केकेआर के पास घरेलू एडवांटेज रहेगा।
पहले हाफ तक केकेआर ने प्रभावित करने वाला प्रदर्शन नहीं किया है। चार हार और तीन जीत का हिसाब देखने को मिला है।
प्लेऑफ़ की दौड़ में रहने के लिए अब केकेआर को अपने प्रदर्शन में सुधार तो करना पड़ेगा।
टीम को अपना बेस्ट देते हुए आगे जाना है और अब सही समय है।
मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला खेला गया,
इसमें मुंबई इंडियंस ने 9 विकेट से जीत हासिल कर ली।
मुकाबले में सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा ने धमाकेदार बैटिंग का प्रदर्शन किया लेकिन आईपीएल के लिए एक दुःखद खबर भी सामने आई।
मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के प्लेयर्स ने ब्लैक आर्मबैंड पहने थे,
पहले इस बारे में जानकारी प्रदान नहीं की गई थी।
मैच के बाद पता चला कि चेन्नई सुपर किंग्स के एक बड़े प्लेयर के पिता का निधन हो गया है।
