मैसूर से बिहार के दरभंगा जा रही बागमती एक्सप्रेस चेन्नई के पास एक मालगाड़ी से टकरा गई,
मैसूर से बिहार के दरभंगा जा रही बागमती एक्सप्रेस चेन्नई के पास एक मालगाड़ी से टकरा गई,
जिसके बाद ट्रेन में आग लग गई. यह घटना कावराईपेट्टई रेलवे स्टेशन के पास हुई है.
इस हादसे में 19 लोग घायल हो गए. ट्रेन दुर्घटना के बाद दक्षिण रेलवे की ओर से बयान जारी कर कुछ ट्रेनों के डायवर्ट होने की सूचना दी गई है.
मैसूर से बिहार के दरभंगा जा रही बागमती एक्सप्रेस चेन्नई के पास एक मालगाड़ी से टकरा गई,
जिसके बाद ट्रेन में आग लग गई.
यह घटना कावराईपेट्टई रेलवे स्टेशन के पास हुई है.
इस हादसे में 19 लोग घायल हो गए. ट्रेन दुर्घटना के बाद दक्षिण रेलवे की ओर से बयान जारी कर कुछ ट्रेनों के डायवर्ट होने की सूचना दी गई है. तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने स्टेनली मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में यात्रियों से मुलाकात की.
चेन्नई के पास एक यात्री ट्रेन के खड़ी मालगाड़ी से टकराने के एक दिन बाद, विशेषज्ञों और यूनियन नेताओं ने कहा कि डेटा-लॉगर वीडियो के मुताबिक, मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन को मुख्य लाइन से गुजरने के लिए हरी झंडी दी गई थी लेकिन यह एक लूप लाइन पर चली गई जिस पर पहले से ही मालगाड़ी खड़ी थी.
ट्रेन नंबर 12578, मैसूर-दरभंगा बागमती एक्सप्रेस, शुक्रवार (11 अक्टूबर) रात करीब साढ़े आठ बजे तमिलनाडु के चेन्नई रेल मंडल के कावरापेट्टई रेलवे स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई,
जिससे नौ यात्री घायल हो गए.
डेटा लॉगर एक उपकरण है जो स्टेशन क्षेत्र में अन्य चीजों के अलावा ट्रेनों की गतिविधियों और सिग्नल संबंधी पहलुओं को रिकॉर्ड करने के लिए रखा जाता है.
