सितारवादक अनुष्का शंकर और PETA इंडिया ने त्रिशूर के कोम्बारा श्रीकृष्ण स्वामी मंदिर को एक चक्के पर चलने वाला हाथी दान किया है
सितारवादक अनुष्का शंकर और PETA इंडिया ने त्रिशूर के कोम्बारा श्रीकृष्ण स्वामी मंदिर को एक चक्के पर चलने वाला हाथी दान किया है. उन्होंने यह हाथी मंदिर के उस फैसले की प्रतिक्रिया और अभिवादन के तौर पर दान किया है जिसमें मंदिर प्रशासन ने मंदिर के किसी भी कार्य में असली हाथियों के इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी थी.
दुनिया की मशहूर सितारवादक और 2025 में दो बार ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नामांकित अनुष्का शंकर और PETA इंडिया ने केरल के त्रिशूर के कोम्बारा श्रीकृष्ण स्वामी मंदिर को एक चक्के पर चलने वाला हाथी दान किया है.
ये मैकेनिकल हाथी तीन मीटर लंबा और 800 किलोग्राम वजनी है जिसे बुधवार को कोम्बारा श्रीकृष्ण स्वामी मंदिर को दान किया गया.
पीपुल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) इंडिया ने इससे पहले अपने बयान में कहा था कि कोम्बारा कन्नन नाम का तीन मीटर लंबा मैकेनिकल हाथी मंदिर को दान किया जाएगा क्योंकि मंदिर ने आगे कभी भी असली हाथियों को किसी भी कार्य में इस्तेमाल ना करने की प्रतिबद्धता जताई थी.
