अलका याज्ञनिक (Alka Yagnik, Playback Singer) एक भारतीय पार्श्व गायिका हैं.
अलका याज्ञनिक (Alka Yagnik, Playback Singer) एक भारतीय पार्श्व गायिका हैं.
वह भारतीय सिनेमा में चार दशकों से अधिक से गायिकी कर रही हैं.
वह सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्व गायिका के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार के 36 नामांकन के रिकॉर्ड से सात बार विजेता हैं (Filmfare Award for Best Female Playback Singer), राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Award) के साथ-साथ कई अन्य संगीत पुरस्कार और सम्मान उन्हें मिल चुके हैं. उन्होंने भारत के विभिन्न भाषाओं में लगभग 20 हजार गाने गाए हैं (Alka songs in various Indian languages).
याज्ञनिक का जन्म 20 मार्च 1966 को कोलकाता में एक गुजराती परिवार में हुआ था (Alka Yagnik Date of Birth). उनके पिता का नाम धर्मेंद्र शंकर है.
उनकी मां शुभा भारतीय शास्त्रीय संगीत की गायिका थीं (Alka Yagnik Parents). 1972 में छह साल की उम्र में, अलका आकाशवाणी (All India Radiio), कलकत्ता के लिए गाना शुरू किया.
10 साल की उम्र में, उनकी मां उन्हें एक बाल गायिका के रूप में मुंबई ले आई.
लोकिन आवाज में परिपक्वता की कमी की वजह से उन्हें वापस कोलकाता जाकर प्रसिद्ध संगीत निर्देशक लक्ष्मीकांत (Music Director Laxmikant) के साथ काम करने लगीं.
