विक्की कौशल (Vicky Kaushal) एक भारतीय फिल्म अभिनेता (Film Actor) हैं

विक्की कौशल का जन्म 16 मई 1988 (Birth Date) को मुंबई के उपनगर में एक चॉल (Chawl) में हुआ था.
उनके पिता श्याम कौशल (Sham Kaushal) एक बॉलीवुड स्टंटमैन थे जो बाद में एक्शन डायरेक्टर बने. विक्की की मां का नाम वीणा कौशल (Veena Kaushal) और भाई सनी कौशल (Sunny Kaushal) हैं.
विक्की कौशल (Vicky Kaushal) एक भारतीय फिल्म अभिनेता (Film Actor) हैं
वे पुरस्कार विजेता फिल्म मसान (Masaan) के बाद समीक्षकों और फिल्म प्रशंसकों की नजरों में आए. उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (Uri: The Surgical Strike) में अपने दमदार अभिनय के लिए वे सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Award for Best Actor) जीत चुके हैं.
विक्की ने 9 दिसंबर 2021 को राजस्थान के सवाई माधोपुर में होटल सिक्स सेंस किला बरवाड़ा (Six Senses Fort Barwara in Rajasthan’s Sawai Madhopur) में फिल्म अभिनेत्री कटरीना कैफ (Katrina Kaif) से शादी की. इनकी शादी में बॉलीवुड के कई फिल्मी सितारे शामिल हुए.
कौशल ने स्नातक की डिग्री राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नॉलोजी से इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग (Engineering Degree in Electronics and Telecommunications) में 2009 में प्राप्त की. इसके बाद, उन्होंने किशोर नामित कपूर (Kishore Namit Kapoor) की एकेडमी से एक्टिंग सीखी और अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) के साथ गैंग्स ऑफ वासेपुर (Gangs of Wasseypur) फिल्म में बतौर सहायक निर्देशक काम किया.
इस दौरान, विक्की के अभिनेत्री हरलीन सेठी (Harleen Sethi) को डेट करने की खबरें आईं लेकिन 2019 की शुरुआत में उन्होंने इस रिश्ते को खत्म कर दिया. लगभग दो साल की डेटिंग के बाद कौशल ने कटरीना कैफ से शादी कर ली
