वक्फ संशोधन बिल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली अग्निपरीक्षा पास कर ली है।

वक्फ संशोधन बिल को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली अग्निपरीक्षा पास कर ली है। लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पास हो गया है।
288 सांसदों ने गरीब-पिछड़े और मुस्लिम महिलाओं की उम्मीद कहे जाने वाले वक्फ संशोधन बिल का समर्थन किया। तो वहीं कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत तमाम विपक्षी दलों के 232 सांसदों ने बिल के विरोध में वोट डाला।
इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है
जिसमें पुलिस सपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करते नजर आ रही है।
वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी, सपा की लाल टोपी पहने एक आदमी को लाठी मारते दिख रहे हैं।
आखिर में पिटने वाले आदमी के सिर से खून बहता दिखता है
और वो बदहवास हो जाता है।
वीडियो में किसी इमारत के बाहर समाजवादी पार्टी के पोस्टर-बैनर लगे दिख रहे हैं।
इमारत के बाहर सपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा है।
इस वीडियो के साथ यह दावा किया जा रहा है
कि वक्फ बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पर सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पीट दिया।
