भोजपुरी सिनेमा में कथा प्रधान फिल्में करने वाले यश कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘थोड़ा गुस्सा – थोड़ा प्यार’ का ट्रेलर 24 मई 2021 को रिलीज होने वाली है
भोजपुरी सिनेमा में कथा प्रधान फिल्में करने वाले यश कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘थोड़ा गुस्सा – थोड़ा प्यार’ का ट्रेलर 24 मई 2021 को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म का ट्रेलर जी बाईस्कोप के यूटयूब से जारी किया जाएगा. फिल्म का फर्स्ट लुक पहले ही वायरल हो चुका है.
इस फिल्म के पोस्टर में यश कुमार और निधि झा के साथ मशहूर कॉमेडियन रोहित सिंह मटरू की उपस्थिति अलग अंदाज में है. फिल्म का ये पोस्टर लोगों ने खूब पसंद भी किया और अब इसका ट्रेलर भी रिलीज को तैयार है.
भोजपुरी सिनेमा की दुनिया में यश कुमार (Yash Kumarr) और निधी झा (Nidhi Jha) की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। ‘लूलिया गर्ल’ के नाम से मशहूर निधी और हरफनमौला यश की जोड़ी अब एक नए रूप में दर्शकों को गुदगुदाने आ रहे हैं। दोनों की अपकमिंग फिल्म ‘थोड़ा गुस्सा थोड़ा प्यार’ का ट्रेलर (Thoda Gussa Thoda Pyaar Trailer) रिलीज हो गया है। यूट्यूब पर इस भोजपुरी कॉमेडी फिल्म के ट्रेलर को रिलीज के कुछ ही घंटों में 36 हजार से अधिक व्यूज मिल गए हैं। फिल्म में यश कुमार जहां रास बिहारी के किरदार में हैं, वहीं निधी झा ने राधिका तिवारी का रोल निभाया है। कहानी दोनों के नोंकझोंक की है, जो खूब गुदगुदाती है।
भोजपुरी सिनेमा में कथा प्रधान फिल्में करने वाले यश कुमार और लूलिया गर्ल निधि झा स्टारर कॉमेडी फ़िल्म ‘थोड़ा गुस्सा – थोड़ा प्यार’ का ट्रेलर ज़ी म्यूजिक भोजपुरी पर रिलीज हो गया है, जिसमें रास बिहारी और राधिका तिवारी के बीच नोकझोंक खूब गुदगुदाने वाली है. मकान मालिक और एक बैचलर फीमेल रेन्टर के रिश्ते को लेकर गढ़ी गयी कहानी में यश कुमार रास बिहारी मकान मालिक की भूमिका में नज़र आये हैं और निधि झा का किरदार राधिका तिवारी का है, जो एक बैचलर फीमेल रेन्टर हैं.