Web Stories

भोजपुरी सिनेमा की टीआरपी क्वीन अंजना सिंह जल्द एक नई फिल्म में नजर आएंगी

भोजपुरी सिनेमा की टीआरपी क्वीन अंजना सिंह जल्द एक नई फिल्म में नजर आएंगी, जिसका नाम ‘मेरी बेटी मेरा अभिमान’ हैय़ इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म समाज की हकीकत और बेटियों के संघर्षपूर्ण जीवन को बयां करती है। मुख्य भूमिका में अंजना सिंह हैं और उन्होंने अपनी एक्टिंग से दिल जीत लिया है। ट्रेलर में उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

नई दिल्ली। अंजना सिंह भोजपुरी जगत की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं। अंजना की यूपी से बिहार तक में जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। भोजपुरी जगत में एक्ट्रेस के नाम का डंका बजता है। अंजना सिंह की आए दिन एक से बढ़कर एक फ़िल्में रिलीज होती रहती हैं। फैंस भी एक्ट्रेस की नई फिल्मों और गानों का इंतजार करते रहते हैं। ऐसे में अंजना ने आज अपने फैंस को एक खुशखबरी दी है। दरअसल, जल्द ही एक्ट्रेस की फिल्म ”मेरी बेटी मेरा अभिमान” का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर होने जा रहा है। तो चलिए बताते हैं कब और कहां देख पाएंगे ये फिल्म?

भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए टीआरपी क्वीन अंजना सिंह स्टारर एक नई और महत्वपूर्ण फिल्म “मेरी बेटी मेरा अभिमान” का ट्रेलर बी 4 यू चैनल पर रिलीज हुआ। इस फिल्म का ट्रेलर समाज की हकीकत और बेटियों के संघर्षपूर्ण जीवन को बयां करता है। मुख्य भूमिका में अंजना सिंह ने अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत लिया है, और ट्रेलर ने उनकी सशक्त भूमिका को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button