भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘मैंने उनको सजन चुन लिया’ (
भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘मैंने उनको सजन चुन लिया’ (Maine Unko Sajan Chun Liya) बड़े परदे पर काफी अच्छा बिजनेस किया था। इस फिल्म को देखने दर्शक भारी मात्रा में सिनेमाघर पहुंचे थे। अब यह फिल्म यूट्यूब पर भी रिलीज कर दी गई है जिसने सोशल यूजर्स के बीच काफी पसंद की जा रही है। फिल्म को स्वतंत्रा दिवस के दिन यानी 15 अगस्त को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। इस फिल्म की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से ही लगा सकते हैं कि महज 8 दिन के भीतर ही इसे 19,498,752 लोग देख चुके हैं। फिल्म को DRJ Records Bhojpuri यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
काजल राघवानी और पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म ‘मैंने उनको सजन चुन लिया’ की लोकप्रियता कम होने का नाम नहीं ले रही है. पिछले साल रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म को एक बार फिर यूट्यूब पर दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है अभी तक वीडियो को 25 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं.
रीजनल सिनेमा में पवन सिंह की फैनफॉलोइंग दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है. भोजपुरी पसंद करने वाले दर्शकों में पवन सिंह बॉलीवुड के सलमान खान ही माने जाते हैं. अक्षरा सिंह के साथ उनकी जोड़ी काफी ज्यादा पसंद की जाती है लेकिन कुछ विवाद के चलते दोनों अब कम ही देखे जाते हैं या यूँ कहें कि अब दोनों को साथ नहीं देखा जाता. ऐसे में पवन सिंह, आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी के साथ उनकी आने वाली फिल्म और गाने काफी ज्यादा पॉपुलर हो रहे हैं.
