प्रभु देवा आज 52 साल के हो गए हैं और सोशल मीडिया पर बधाई ले रहे हैं।
प्रभु देवा आज 52 साल के हो गए हैं और सोशल मीडिया पर बधाई ले रहे हैं।
फिल्मी सितारों समेत तमाम फैन्स ने भी उन्हें बधाई दी है।
साउथ के सुपरहिट डायरेक्टर और जाने माने कोरियोग्राफर प्रभु देवा आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं।
प्रभु देवा के जन्मदिन पर फिल्मी सितारों समेत तमाम फैन्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दी है। प्रभु देवा पॉपुलर कोरियोग्राफर के साथ एक हिट डायरेक्टर भी हैं और सलमान खान के साथ बॉलीवुड में भी सुपरहिट फिल्म दे चुके हैं।
प्रभु देवा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहे हैं।
शादी शुदा होने के बाद भी प्रभुदेवा साउथ की लेडी सुपरस्टार के नाम से मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा के साथ रिलेशनशिप में रहे हैं।
दक्षिण भारतीय फिल्म उद्योग में कई प्रतिभाशाली अभिनेत्रियां हैं
जो अपने असाधारण अभिनय कौशल और फैशन के दम पर बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को लगातार कड़ी टक्कर देती रहती हैं।
ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं डायना मरियम कुरियन, जिन्हें नयनतारा के नाम से जाना जाता है।
अभिनेत्री को अक्सर दक्षिण भारतीय सिनेमा की लेडी सुपरस्टार के रूप में जाना जाता है। बहुत कम लोग जानते हैं
कि वह एक समय में मशहूर कोरियोग्राफर प्रभु देवा के साथ रिलेशनशिप में थीं। 2009 में नयनतारा के प्रभु देवा के साथ डेटिंग की खबरें पहली बार सुर्खियों में आईं।
उसके बाद ज्यादातर लोगों ने उनकी डेटिंग की खबरों को उनकी फिल्म विल्लू के लिए पब्लिसिटी स्टंट के तौर पर खारिज कर दिया।
प्रभु देवा ने फिल्म का निर्देशन किया था और नयनतारा मुख्य अभिनेत्री थीं।
यहीं से दोनों का अफेयर शुरू हुआ था।