परन्तु कॉलेज के दिनों में उसे लगा कि अभिनय का ख्याल काफ़ी दूर की बात है

रणवीर सिंह (अंग्रेज़ी: Ranveer Singh; जन्म रणवीर सिंह भवनानी ६ जुलाई १९८५) एक अभिनेता है। मुंबई में जन्मा रणवीर सिंह हमेशा से ही अभिनेता बनना चाहता था
परन्तु कॉलेज के दिनों में उसे लगा कि अभिनय का ख्याल काफ़ी दूर की बात है
और उसने लेखन की ओर लक्ष्य केंद्रित किया। इंडियाना युनिवर्सिटी, ब्लूमिंगटन से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री करते वक्त सिंह पुनः अभिनय की ओर आकर्षित हुआ
और वापस भारत में आने के बाद मुख्य किरदारों के लिए हिन्दी फ़िल्म उद्योग में ऑडिशन देना शुरू किया।
२०१० में सिंह ने यश राज फ़िल्म्स की नई फ़िल्म बैंड बाजा बारात के लिए ऑडिशन दिया और भूमिका प्राप्त करने में सफल रहा।
यह रोमांस कॉमेडी शादियों के योजनाकारों पर आधारित थी
और रणवीर को एक पारंपरिक दिल्ली के लड़के बिट्टू का किरदार निभाना था।
फ़िल्म के निर्देशक मनीष शर्मा ने उसे दिल्ली यूनिवर्सिटी के कैम्पस में भोजन अवकाश के दौरान भेजा जहाँ से उसे अपने किरदार के लिए प्रेरणा मिली। रिलीज़ के बाद बैंड बाजा बारात हिट फ़िल्म साबित हुई और रणवीर को अपनी भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ नए पुरुष अभिनेता के फ़िल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
