हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा रहीं शोभना समर्थ की आज बर्थ एनिवर्सरी है। उनका एक परिचय यह भी है
हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा रहीं शोभना समर्थ की आज बर्थ एनिवर्सरी है। उनका एक परिचय यह भी है कि वे काजोल और तनीषा मुखर्जी की नानी थीं यानी दिग्गज अदाकारा नूतन और तनुजा की मां। शोभना समर्थ का जन्म 17 नवंबर 1916 को मुंबई में हुआ और उन्हें अभिनय प्रतिभा विरासत में मिली। उनकी मां रतन बाई मराठी सिनेमा की चर्चित अदाकारा और गायिका रहीं। शोभना समर्थ ने भी मराठी सिनेमा से डेब्यू किया। उनकी पहली हिंदी फिल्म ‘निगाहें नफरत’ (1935) थी। उन्होंने कई लोकप्रिय फिल्मों में लीक से हटकर किरदार किए और अभिनय विरासत अपनी अगली पीढ़ी को भी सौंप गईं। निजी जिंदगी की बात करें तो शोभना की शादी निर्देशक कुमारसेन समर्थ से हुई। फिर समर्थ परिवार की रिश्तेदारी इंडस्ट्री के एक और प्रतिष्ठित परिवार मुखर्जी खानादान में हुई। इन दोनों परिवारों की पीढ़ियां आज भी इंडस्ट्री में सक्रिय हैं।
काजोल आज हिंदी सिनेमा का जाना-माना नाम हैं और उनकी मां तनुजा भी इंडस्ट्री में अपनी अदाकारी के जलवे बिखेर चुकी हैं। लेकिन, क्या आप उनकी नानी शोभना समर्थ के बारे में जानते हैं। शोभना समर्थ अपने दौर की लीडिंग अभिनेत्रियों में से थीं, जिन्होंने अपने परिवार के लिए एक्टिंग इंडस्ट्री में दरवाजे खोले। आज शोभना समर्थ की बर्थ एनिवर्सरी है, इस मौके पर हम आपको बॉलीवुड के सबसे समर्थ यानी शोभना समर्थ के परिवार के बारे में बताते हैं, जिनकी आज चौथी पीढ़ी बॉलीवुड में अपने पैर जमाए हुए है और जल्दी ही चौथी पीढ़ी भी इंडस्ट्री में अपना दबदबा बनाने के लिए तैयार है।
1940 में काजोल की नानी यानी शोभना समर्थ एक बेहतरीन जिंदगी जीती थी. आज उनकी पुण्यतिथि पर हम उनके लव स्टोरी लेकर आए है. आज हम मोहब्बत यानी वैलेंटाइन डे के मौके पर अपने समय की दिग्गज एक्ट्रेस शोभना और नेचुरल एक्टर माने जाने वाले मोतीलाल (Motilal) के इश्क की दिलचस्प कहानी बताते हैं. दिग्गज एक्ट्रेसेस तनुजा, नूतन की मां शोभना अपने दौर की टॉप और बिंदास एक्ट्रेस मानी जाती थीं. मोतीलाल से उनकी पहली मुलाकात फिल्म के सेट पर हुई थी. मोतीलाल और शोभना समर्थ दोनों अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने वाले स्टार थे. जिस दौर में महिलाएं घर के बाहर कदम नहीं रखती थीं, उस दौर में शोभना और मोतीलाल ने ना सिर्फ अपने प्यार का इजहार किया बल्कि समाज के सामने बेबाकी से अपने रिश्ते को भी माना.
इंडियन सिनेमा में कई एक्ट्रेसेस रही हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग के साथ खूबसूरती से सभी को दीवाना बनाया है. अपने समय में उन्होंने इतना शानदार काम किया है कि आज भी लोग उनकी फिल्में देखना पसंद करते हैं. ऐसी ही एक एक्ट्रेस की तस्वीर वायरल हो रही है जिसे देखकर आप मुश्किल ही पहचान पाएंगे लेकिन अगर आपको उनके रिलेशन के बारे में पता चलेगा तो जरुर आप समझ जाएंगे ये कौन है.
