हरदोई के युवा क्रिकेटर अमित यादव ने विजय हजारे ट्रॉफी में धमाकेदार एंट्री करते हुए जिले का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया है।
हरदोई के युवा क्रिकेटर अमित यादव ने विजय हजारे ट्रॉफी में धमाकेदार एंट्री करते हुए जिले का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया है। अमित ने सौराष्ट्र के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेला, जिसके बाद हरदोई में बधाइयों का तांता लग गया।
सपनों की शुरुआत और अगला मुकाबला 23 दिसंबर को सौराष्ट्र के खिलाफ अपने पहले मैच में अमित ने मैदान पर कदम रखा।
उनकी उपलब्धि से पूरे हरदोई में खुशी की लहर है।
मोहल्ले वालों और दोस्तों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। अमित का अगला मुकाबला मुंबई जैसी मजबूत टीम के खिलाफ होगा, जिसमें सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, और शार्दुल ठाकुर जैसे इंटरनेशनल खिलाड़ी शामिल हैं।
कड़ी मेहनत और लगन से अमित ने यह मुकाम हासिल किया है।
विजय हजारे ट्रॉफी ने कई क्रिकेटरों को भारतीय टीम तक पहुंचाया है। चेन्नई सुपरकिंग्स के ऋतुराज गायकवाड़ इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं।
हरदोई के लोग अब उम्मीद कर रहे हैं कि अमित भी ऐसा ही इतिहास रचें।
