सुपरस्टार सलमान खान की साल 2003 में आई फिल्म ‘तेरे नाम’ एक ब्लॉकबस्टर हिट थी
सुपरस्टार सलमान खान की साल 2003 में आई फिल्म ‘तेरे नाम’ एक ब्लॉकबस्टर हिट थी। फिल्म से सलमान खान का हर लुक लोकप्रिय हुआ था। सतीश कौशिक के निर्देशन में बनी इस फिल्म को बनाने में 10 करोड़ रुपये की लागत आई थी, इतने छोटे बजट में बनी इस फिल्म का तब कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 24 करोड़ रुपये के लगभग रहा था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के एक सीन की शूटिंग में सलमान खान मरते-मरते बचे थे। बॉलीवुड के भाईजान ने यह किस्सा खुद एक इंटरव्यू में सुनाया था।
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की फिल्म ‘तेरे नाम’ हिट हुई थी। इस फिल्म का निर्देशक सतीश कौशिक ने किया था। मगर क्या आप जानते हैं इस फिल्म का निर्देशन पहले अनुराग कश्यप करने वाले थे, वो इस फिल्म के लिए फाइनल हो गए थे मगर उन्होंने एक ऐसी मांग की कि उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया। इसका खुलासा खुद उन्होंने एक पॉडकास्ट में किया।
सलमान खान को बॉलीवुड में कामयाबी की गारंटी माना जाता है. बजरंगी भाईजान, टाइगर सीरीज, वॉन्टेड और दबंग जैसी कई हिट फिल्में उनके नाम दर्ज हैं. लेकिन हर सितारे के करियर में उतार-चढ़ाव आते हैं. ऐसा ही कुछ सलमान खान के साथ साल 2000 से लेकर 2003 के बीच भी हुआ था. साल 1999 में आई उनकी फिल्म हम साथ साथ हैं को दर्शकों का प्यार मिला था. लेकिन उस फिल्म के बाद भाईजान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कोई करिश्मा करने में कामयाब नहीं रह सकीं. नतीजा, एक के बाद एक भाईजान ने 10 फ्लॉप दे डालीं. लेकिन समय बदला और भाईजान को ऐसी फिल्म मिली जिसने उनके करियर की दशा और दिशा ही बदल डाली. तेरे नाम की रिलीज को 21 साल हो चुके हैं क्योंकि ये 15 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
