सिनेमा की दुनिया के कुछ कलाकार अपनी अदाकारी से हमारे जेहन में इस कदर बस जाते
सिनेमा की दुनिया के कुछ कलाकार अपनी अदाकारी से हमारे जेहन में इस कदर बस जाते हैं कि उन्हें भूल पाना मुश्किल होता है। हिंदी सिनेमा के कई ऐसे नाम हैं, जिन्होंने पर्दे पर इतने उम्दा तरीके से अपने किरदार को निभाया कि वह अपनी असली पहचान से ज्यादा अपने किरदार के नाम से लोगों में मशहूर हो गए। एक ऐसा ही किरदार है रामानंद सागर की ‘रामायण’ का, जिसके नाम से ही लोगों का नफरत है। वह किरदार है महारानी कैकेयी की दासी ‘मंथरा’ का, जिसने षड्यंत्र रच के श्रीराम को वनवास भेज दिया था। इस किरदार को पर्दे पर अभिनेत्री ललिता पवार ने जीवंत किया और उनकी छवि लोगों के बीच में ‘मंथरा’ की बनकर रह गई।
इस एक्ट्रेस ने 9 साल की उम्र में करियर शुरू किया था और एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जिसके कारण गिनीज बुक में नाम दर्ज हो गया। आज तक इस रिकॉर्ड को कोई एक्ट्रेस नहीं तोड़ पाई है। यह एक्ट्रेस मंदिर के बाहर पैदा हुई थी और सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में गिनी जाती थीं। लेकिन एक हादसे के बाद इस एक्ट्रेस का ऐसा हाल हुआ कि आंख सिकुड़ गई और लकवा मार गया। इसके कारण इसे चार साल तक एक्टिंग से दूर रहना पड़ा। फिल्मों के जो कॉन्ट्रैक्ट थे, वो सारे छिन गए। वहीं पति ने इस एक्ट्रेस की बहन से ही अफेयर कर लिया और जिंदगी तबाह हो गई।
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस, जिसने राज कपूर, दिलीप कुमार, राजेश खन्ना जैसे बेहतरीन एक्टर्स के साथ काम किया था, वे एक दर्दनाक घटना के बाद विलेन बनने को मजबूर हो गई थीं, जबकि असल जिंदगी में वे बेहद उदार महिला थीं. एक्ट्रेस की सगी बहन ने उनके पति से शादी करके उन्हें धोखा दिया था. उनका अंत भी दर्दनाक हुआ था. वे आखिरी समय में कैंसर से पीड़ित थीं, जिसके लिए वे अपने निगेटिव किरदारों को जिम्मेदार मानती थीं.
