सिंगर सुरेश वाडेकर (Suresh Wadkar) आज अपना 68वां जन्मदिन (Suresh Wadkar Birthday) मना रहे हैं
सिंगर सुरेश वाडेकर (Suresh Wadkar) आज अपना 68वां जन्मदिन (Suresh Wadkar Birthday) मना रहे हैं.
आज उनके जन्मदिन पर उनके चाहने वाले उन्हें शुभकामनाएं भेज रहे हैं.
बता दें कि सुरेश वाडेकर जमींन से जुड़े हुए इंसान हैं, लेकिन कोई बात उनके दिल को लग जाती है तो वे उसे कभी नहीं भूलते हैं.
कुछ ऐसा ही एक सीन उनका सिंगर ए आर रहमान के साथ हुआ था. खास दोस्ती होने के बावजूद उनके साथ एक बार काम करने बाद फिर कभी काम नहीं किया.
Suresh Wadka AR Rahman Rumpus: 7 अगस्त 1955 को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में जन्में सिंगर सुरेश वाडेकर (Suresh Wadkar) ने बॉलीवुड को कई बेहतरीन गाने दिए हैं.
उन्होंने हिन्दी सिनेमा के अलावा मराठी, भोजपुरी, कोंकणी और उड़िया भाषाओं में भी गाने गाए हैं. इसके अलावा उन्होंने कई भजन भी गाए हैं.
उन्हें वर्ष 2011 में बेस्ट प्लेबैक सिंगर के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड से नवाजा जा चुका है.
इसके साथ ही वो लता मंगेशकर पुरस्कार से भी सम्मानित हो चुके हैं.
