Web Stories

सलमान खान के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट और मॉडल आयशा खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

सलमान खान के फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट और मॉडल आयशा खान को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। आयशा पर एक फिल्म निर्देशक ने धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है।

यही नहीं उसने आयशा पर केस तक करने की बात मीडिया के सामने कही है।

ये कोई और नहीं बल्कि जाने माने फिल्म निर्माता और निर्देशक इसरार अहमद हैं।

फिल्म निर्माता और निर्देशक इसरार अहमद का एक वीडियो सामने आया है।

ये वीडियो बीती शाम मुंबई में हुए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का है। इस दौरान इसरार मीडिया से बातचीत करते नजर आ रहे हैं।

इसरार कहते हैं कि बीते दिनों उन्होंने आयशा खान के साथ अपना एक नया गाना ‘वो था मेरे शहर में’ शूट किया है।

इस गाने में आयशा के साथ एक्टर समीर मार्क भी नजर आ रहे हैं।

ये गाना आज रिलीज होने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button