Web Stories

लखनऊ सुपरजायंट्स के लेग स्पिनर दिग्वेश राठी ने एक बार फिर बीसीसीआई से पंगा ले लिया है

लखनऊ सुपरजायंट्स के लेग स्पिनर दिग्वेश राठी ने एक बार फिर बीसीसीआई से पंगा ले लिया है. लगातार दो मैचों में अपने सेलिब्रेशन की वजह से उनपर जुर्माना लगा लेकिन वो सुधरे नहीं.

केकेआर के खिलाफ फिर उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया कि उनपर जुर्माना लग सकता है.

दिग्वेश राठी अपनी गेंदबाजी के दम पर आईपीएल में नाम कमा रहे हैं. लेकिन इससे ज्यादा चर्चाएं उनके सेलिब्रेशन को लेकर हो रही हैं. दिग्वेश राठी विकेट लेने के बाद साइन करने का इशारा करते हैं और इसकी वजह से उन्हें दो मैचों में नुकसान हो चुका है.

बीसीसीआई ने दिग्वेश पर लगातार दो मैचों में फाइन लगाया है.

लेकिन बड़ी बात ये है कि ये खिलाड़ी इसके बावजूद नहीं सुधरा और दिग्वेश ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में फिर साइन वाला सेलिब्रेशन कर दिया. दिग्वेश ने इस बार ये सेलिब्रेशन सुनील नरेन को आउट करने के बाद किया.

इस खिलाड़ी ने 7वें ओवर में जैसे ही नरेन को आउट किया, उसके साथ ही दिग्वेश साइन करने का इशारा करने लगे.

हालांकि इस बार दिग्वेश ने साइन करने का स्टाइल बदला.

पिछले दो मैचों में दिग्वेश ने हाथों में साइन करने का इशारा किया था लेकिन इस बार वो मैदान की घासों में साइन करते दिखे.

दिग्वेश का ये सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

दिग्वेश के सेलिब्रेशन से लग रहा है कि उन्हें बीसीसीआई के फाइन से कोई फर्क नहीं पड़ रहा और इसीलिए वो लगातार ऐसा सेलिब्रेशन करते जा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button