राधिका आप्टे (Radhika Apte, Actress) एक भारतीय अभिनेत्री हैं.
राधिका आप्टे (Radhika Apte, Actress) एक भारतीय अभिनेत्री हैं.
वह मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में अभिनय करती हैं,
साथ ही तमिल, मराठी, तेलुगु, बंगाली और अंग्रेजी भाषा की फिल्मों भी में नजर आती हैं.
आप्टे ने अपना अभिनय करियर थिएटर से शुरू किया और साल 2005 में रिलीज हुई हिंदी फिल्म वाह! लाइफ हो तो ऐसी! (Vaah! Life Ho Toh Aisi!) के साथ अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की (Radhika Apte Debut in Film).
आप्टे की मुख्य फिल्मों में बदलापुर, हंटरर, मांझी – द माउंटेन मैन (Manjhi The Mountain Man), फोबिया, तमिल फिल्म कबाली ( Kabali, 2016), पैड मैन (Pad Man, 2018), बाजार (2018), अंधाधुन (Andhadhun, 2018) और शोर इन द सिटि शामिल हैं.
2018 में, आप्टे ने ओटीटी प्लेटफॉर्म (OTT) पर रिलीज हुई तीन फिल्म लस्ट स्टोरीज (Lust Stories), सीरीज सेक्रेड गेम्स (Sacred Games), हॉरर सीरीज घोल (Ghoul), और 2021 की ओके कंप्यूटर (Ok Computer) में अभिनय किया. उनके काम के लिए उन्हें अंतर्राष्ट्रीय एमी पुरस्कार (Radhika Apte, International Emmy Award) के लिए नामांकित किया गया था.
