Web Stories

मोहनलाल ने 1978 में 18 साल की उम्र में मलयालम फिल्म थिरनोत्तम से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की

मोहनलाल ने 1978 में 18 साल की उम्र में मलयालम फिल्म थिरनोत्तम से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की, लेकिन सेंसरशिप के मुद्दों के कारण फिल्म की रिलीज में 25 साल की देरी हुई. उनका स्क्रीन डेब्यू 1980 की फिल्म मंजिल विरिन्जा पुक्कल से हुआ था

मलयालम सिनेमा में मोहनलाल के योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें 2001 में पद्मश्री (Padma Shri) और 2019 में पद्म भूषण (Padma Bhushan) से सम्मानित किया.

वह 2009 में, वह प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक से सम्मानित होने वाले भारत के पहले अभिनेता हैं

मोहनलाल का जन्म 21 मई 1960 को केरल के पठानमथिट्टा जिले के एलंथूर गांव में हुआ था (Mohanlal Born). उन्होंने गवर्नमेंट मॉडल बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल, तिरुवनंतपुरम से पढ़ाई की और महात्मा गांधी कॉलेज, तिरुवनंतपुरम से वाणिज्य स्नातक की उपाधि हासिल की (Mohanlal Education). 1977 और 1978 के दौरान वह केरल राज्य कुश्ती चैंपियन भी थें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button