भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार की जब भी बात होती हैं तो खेसारी लाल यादव और पवन सिंह का
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार की जब भी बात होती हैं तो खेसारी लाल यादव और पवन सिंह का नाम टॉप पर लिया जाता है. हर कोई भोजपुरी फिल्मों में खेसारीऔर पवन सिंह जैसे ही सितारों को कास्ट करना चाहता है. फिल्म हो या गाना, हर जगह खेसारी लाल और पवन सिंह छाए हैं लेकिन एक्ट्रेस रिंकू घोष इनको सुपरस्टार मानती ही नहीं. जी हां, भोजपुरी एक्ट्रेस रिंकू घोष ने एक इंटरव्यू में पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के काम की तारफ तो की. लेकिन जब उनसे उनके फेवरेट भोजपुरी सुपरस्टार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने दो अलग-अलग नाम लिए.
भोजपुरी सिनेमा की मोहक, मादक अभिनेत्री रिंकू घोष याद हैं ना आपको? वही जिन्हें भोजपुरी फिल्म जगत की ड्रीम गर्ल कहकर पुकारा गया और जिन्होंन मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव निरहुआ जैसे भोजपुरी के सितारों के साथ कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। भोजपुरी सिनेमा के बाद तेलुगु व हिंदी सिनेमा में भी रिंकू ने धमाल मचाया। टीवी पर कमाल दिखाया और फिर एक दिन ओमान के एक धन्ना सेठ के साथ शादी करके ससुराल चली गईं। खबर है कि रिंकू घोष अब फिर से भोजपुरी सिनेमा में लौट रही हैं।
रिंकू घोष भोजपुरी की एक जानी-मानी एक्ट्रेस मानी जाती है और आपको बता दें कि वह काफी सारे बड़े-बड़े सितारों के साथ काम कर चुकी हैं। इस लिस्ट में मनोज तिवारी से लेकर रवि किशन का भी नाम शामिल है। लेकिन एक बार एक्ट्रेस ने खुलासा किया था कि मनोज तिवारी के कहने पर उनको एक डायरेक्टर ने फिल्म से बाहर कर दिया था।
