भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और मशहूर सिंगर शिल्पी राज की जोड़ी एक
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और मशहूर सिंगर शिल्पी राज की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों के दिलों पर छा गई है. उनका नया गाना ‘दिलवा चोरी कै के’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. इस गाने की मस्ती भरी धुन और खेसारी-शिल्पी की जबरदस्त केमिस्ट्री ने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया है. यूट्यूब पर धमाल मचाने वाला यह गाना कुछ ही घंटों में ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गया है.
23 जून को खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘नथुनिया 2’ यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. 23 जून को रिलीज हुआ ये गाना यूट्यूब के म्यूजिक सेक्शन में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रहा है. ‘नथुनिया 2’ को अब तक 19 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. इसके बाद 29 जून को खेसारी लाल का नया गाना ‘दिलवा चोरी कै के’ रिलीज हुआ. इस गाने को भी 24 घंटे में 1 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं और यूट्यूब पर ये गाना 7वें नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. खेसारी लाल का ये गाना काफी मस्तीभरा है जिसे फैंस खूब एन्जॉय कर रहे हैं.
शिल्पी राज भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप सिंगर मानी जाती हैं. पूरा भोजपुरिया जवार उनकी आवाज का दीवाना है. वह ट्रेडिशनल से लेकर पॉप टाइप के सॉन्ग को खूब अच्छे से गाती हैं. उनका एक गाना ‘कबूतर बाज’ 4 दिन पहले ही यूट्यूब पर जारी किया गया है. इस गाने में भोजपुरी की हॉट एक्ट्रेस नमृता मल्ला और शिवांक शर्मा ने परफॉर्म किया है. इस भोजपुरी गाने को साउथ इंडियन स्टाइल में सेट किया गया है. नमृता अपने ग्लैमरस लुक से कहर ढा रही हैं.
