भोजपुरी फिल्म के सिंगर और सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों काफी चर्चा में हैं।
भोजपुरी फिल्म के सिंगर और सुपरस्टार खेसारी लाल यादव इन दिनों काफी चर्चा में हैं। उनकी चर्चा किसी और वजह से नहीं बल्कि अपनी अपकमिंग फिल्म की वजह से हो रही है। उनकी यह फिल्म भोजपुरी की अन्य फिल्मों से काफी अलग है।
भोजपुरी फिल्म ‘डमरू’ रिलीज हो चुकी है, मगर फिल्म रिलीज होने से पहले फिल्म के अभिनेता पद्म सिंह ने दावा किया था कि ये फिल्म भोजपुरी सिनेमा को पवित्र कर देगी. उनका कहना था कि यह फिल्म उन लोगों को जरूर देखनी चाहिए, जो भोजपुरी फिल्मों से दूरी बनाकर रखते हैं. इस फिल्म में गुरु-शिष्य परंपरा के अलावा भोजपुरी समाज और संस्कृति का उम्दा सामंजस्य नजर आएगा. आपको बता दें कि फिल्म ‘डमरू’ में पद्म सिंह फिल्म की एक्ट्रेस याशिका कपूर के पिता का रोलि नभाएंगे.’गंगाजल’, ‘अपहरण’, ‘चक दे इंडिया’, ‘द लेजंड ऑफ भगत सिंह’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुके पद्म सिंह की मानें तो युवा निर्देशक राजनीश मिश्रा और प्रोड्यूसर प्रदीप शर्मा ने ने मिलकर फिल्म ‘डमरू’ जैसी शानदार फिल्म बनाई है. उन्होंने हिंदी और भोजपुरी इंडस्ट्री के बारे में कहा कि दोनों इंडस्ट्री काफी अलग हैं और दोनों का अपना महत्व है. जहां तक बात डमरू की है, तो यह भी किसी हिंदी फिल्म से कम नहीं है. संवेदना और भाव भंगिमा ही अभिनय की मूल में हैं, जो इस फिल्म में बखूबी देखने को मिलेगी.
भोजपुरी फिल्म ‘डमरू’ की रिलीज डेट सामने आ चुकी है। यह फिल्म 6 अप्रेल को पूरे देश में एक साथ रिलीज होगी। इस बात की जानकारी फिल्म के निर्देशक रजनीश मिश्रा ने दी है। इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे हैं भोजपुरी सुपरस्टार खेसारीलाल यादव। इस तरह की फिल्म भोजपुरी सिनेमा में अब तक नहीं बनी है।
