Web Stories

भोजपुरी के जाने-माने एक्टर रितेश पांडे (Ritesh Pandey) अपनी बेहतरीन अदायगी के

भोजपुरी के जाने-माने एक्टर रितेश पांडे (Ritesh Pandey) अपनी बेहतरीन अदायगी के साथ-साथ गायिकी के लिए भी जाने जाते हैं. ऐसे में जहां उनके देवी गीत इन दिनों यूट्यूब पर छाए हुए हैं. इसी बीच उनकी नई फिल्म ‘एमएलए दर्जी’ (MLA Darji) को यूट्यूब पर रिलीज कर दिया गया है. इसे आप वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं. फिल्म को दर्शकों की ओर से अच्छा खासा रिस्पांस मिल रहा है. मूवी को एक ही दिन में एक मिलियन से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. ऐसे में आपको आज रितेश पांडे, चांदनी सिंह, मणि भट्टाचार्य और संजय पांडे की इस फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं कि ये कैसी है.

भोजपुरी के सुपरस्टार रितेश पांडे (Ritesh Pandey) और मणि भट्टाचार्य (Mani Bhattacharya) के अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म एमएलए दर्जी (MLA DARJI) का एक गाना “कवना चापाकल के पियेलू पानी” (Kawna Chapakal Ke Piyelu Paani) वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गाने के वीडियो में दिख रहा है कि रितेश पांडे और मणि भट्टाचार्य खूब मस्ती के साथ ठुमके लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button