Web Stories

भोजपुरी एक्टर प्रदीप पांडे जल्द ही दर्शकों के लिए फिल्म ‘माई रे माई हमका उहे लइकी चाही’ ला रहे हैं।

भोजपुरी एक्टर प्रदीप पांडे जल्द ही दर्शकों के लिए फिल्म ‘माई रे माई हमका उहे लइकी चाही’ ला रहे हैं। फिल्म में प्रदीप के अपोजिट प्रीति ध्यानी मेन लीड में हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर अजय कुमार झा हैं वहीं फिल्म को प्रोड्यूस नरेश प्रजापति ने किया है। भोजपुरी डायरेक्टर अजय के अनुसार यह एक मनोरंजन से भरपूर फिल्म है। अजय कहते हैं, इस फिल्म की कहानी बहुत एंटरटेनिंग और रोमांचक है। यह कहानी यकीनन भोजपुरी दर्शकों को खूब पसंद आएगी।

भोजपुरी फ़िल्म दुनिया मे कुछ ऐसे गाने होते है जो अपने टैग लाइन से ही दर्शकों की जुबान पर आ जाते है. जिसके शब्द में इतने दम होते है कि गाने लिखते समय ही गीतकार को पता हो जाता है कि ये गाना लोगों को खूब पसंद आएगा. हालांकि ऐसे सभी गाने नहीं होते हैं. इसी दशक में भोजपुरी फ़िल्म जगत के दर्शकों के चहेते अभिनेता स्टाइलिश स्टार प्रदीप पांडेय ‘चिंटू’ के हर गाने को दर्शक पसंद करते हैं. इस साल उनकी पहली रिलीज फ़िल्म “माई रे माई हमरा उहे लड़की चाही” के एक गाने “पांडेय जी का बेटा हूँ” बोल वाला गाना इन दिनों दर्शकों को खूब सुनने को मिल रहा है. गीत की खासियत यह है की बिहार, यूपी में जितनी भी पार्टी होती हैं वहां ये गाना बजता है. साथ ही ये गाना सोशल मीडिया में भी खूब वायरल हो रहा है.

लंबे समय के इंतजार के बाद सुपरस्टार प्रदीप पांडे उर्फ चिंटू की फिल्म ‘माई रे माई हमरा उहे लइकी चाही’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। शानदार एक्शन और रोमांस से भरपूर इस फिल्म को सोशल मीडिया पर दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button