नई दिल्ली। रोमांस का डे यानी वेलेंटाइन डे 14 फरवरी को आने वाला है और इस दिन सभी प्रेमी जोड़े अपने प्यार का इजहार
नई दिल्ली। रोमांस का डे यानी वेलेंटाइन डे 14 फरवरी को आने वाला है और इस दिन सभी प्रेमी जोड़े अपने प्यार का इजहार करते हैं और अपने प्रेमी के साथ समय भी बिताते हैं लेकिन अगर आपका कही बाहर जाने का मन नहीं है या फिर आप घोर सिंगल हैं तो हम आपके लिए रोमांस से भरी भोजपुरी फिल्मों की लिस्ट लेकर आए हैं जिन्हें देखकर आपके रोम-रोम में प्यार के फव्वारे फूटने लगेंगे। इसके साथ ही इन सारी फिल्मों का मचा आप आराम से यूट्यूब पर ले सकते हैं..वो भी बिना एक पैसा खर्च किए…तो चलिए जानते हैं कि ये फिल्में कौन-कौन सी हैं।
भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और एक्टर दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ की जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की हिट जोड़ियों में से एक है. उन्होंने एक साथ कई हिट फिल्में दी हैं. दोनों जिस भी फिल्म में साथ काम करते हैं वो हिट हो जाती है. पिछले महीने वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स चैनल और जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स चैनल के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘लल्लू की लैला’ को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था, जिसे 1 माह के अंदर ही 46 मिलियन यानी कि 4 करोड़ 60 लाख 83 हजार 863 से ज्यादा बार यूट्यूब पर फ़िल्म को देखा. साथ इसे 4 लाख से ज्यादा लाइक भी मिल चुके हैं. यूट्यूब पर इस फिल्म के लिए लोगों का पागलपन देखने को मिल रहा है और यह फिल्म धमाकेदार रिकॉर्ड बना रही है.
भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh lal yadav Nirahua) की बेहतरीन फिल्मों में से एक ‘लल्लू की लैला’ (Lallu Ki Laila) को यूट्यूब पर एक दिन पहले ही रिलीज किया गया और इस मूवी ने रिलीज होते ही इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है. इसमें उनके साथ एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और यामिनी सिंह (Yamini Singh) ने लीड रोल प्ले किया है. फैंस और दर्शकों की इस तिकड़ी की कैमिस्ट्री काफी पसंद आई है. यहीं वजह है कि इस मूवी को एक ही दिन में 2 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.
