जब से इंटरनेट का जमाना आया है, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया के जरिए
जब से इंटरनेट का जमाना आया है, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती फिर प्यार और शादी तक मामला पहुंचने लगा है।
इन इंटरनेट दोस्तियों में कई बार लड़कियां ऐसे जाल में फंसती है कि वहां से निकलना बहुत मुश्किल है। अगर किसी तरह से निकल भी जाती हैं तो पूरी जिंदगी में सिवाय पश्चाताप के कुछ नहीं बचता। भोजपुरी अभिनेता प्रदीप पांडे ‘चिंटू’ की नई भोजपुरी फिल्म ‘खिलाड़ी’ इसी विषय पर आधरित है।
फिल्म का ट्रेलर शनिवार को रिलीज हो गया है। फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज होगी।
भोजपुरी के एक्शन स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू (Pradeep Pandey Chintu) और शहर अफ्शा स्टारर भोजपुरी फिल्म ‘खिलाड़ी’ चार जून को जियो स्टूडियो रिलीज जोन जा रही है. हाल ही में फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसे दर्शकों ने हाथों- हाथ उठा लिया था.
अब इसी कड़ी में वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स से फिल्म का नया गाना ‘जगले नु जगले होला’ रिलीज किया गया है जिसे प्रदीप पांडेय चिंटू और शहर अफ्शा पर फिल्माया गया है, जिसमें दोनों के बीच की रोमेंटिक केमेस्ट्री देखने को मिला रहा है.
गाने में जहां चिंटू ने कोट और पैंट पहना है वही शहर भारतीय परिधान यानी कि साड़ी पहने हुए नजर रही हैं.
भोजपुरी फिल्म ‘माई- प्राइड ऑफ भोजपुरी’ और ‘बेवफा सनम’ के बाद भोजपुरी के एक्शन स्टार प्रदीप पांडेय चिंटू (Bhojpuri Actor Pradeep Pandey Chintu) की फिल्म ‘खिलाड़ी’ जियो स्टूडियो पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. प्रदीप पांडेय चिंटू और एक्ट्रेस सहर अफशा की भोजपुरी फिल्म खिलाड़ी जल्द ही जियो स्टूडियो पर रिलीज होने वाली है.
फिल्म का ट्रेलर को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के द्वारा रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों का बहुत ही अच्छा रिस्पॉन्स मिला रहा है.
