Web Stories

केएल इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा-12 के छात्रों के लिए विदाई समारोह यार-आना का आयोजन किया गया

केएल इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा-12 के छात्रों के लिए विदाई समारोह यार-आना का आयोजन किया गया। शुभारंभ विद्यालय के वाइस चेयरमैन तेजेन्द्र खुराना, डायरेक्टर हरनीत खुराना, प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर व हैड ब्वाय अर्थव गुप्ता व हैड गर्ल सृष्टि हंस ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

कक्षा-11 के छात्रों ने बॉलीवुड थीम पर मनमोहक नृत्य, हॉरर-कॉमेडी (नाटक) की प्रस्तुति दी।

वहीं 12वीं के छात्रों के लिए रोचक खेल भी रखे गए।

मिस्टर केएलआई बिस्वजीत शेखर, मिस केएलआई अक्षिता सिंह को चुना गया।

मिस्टर फेयरवेल अथर्व गुप्ता और मिस फेयरवेल अनुष्का गौतम को चुना गया। स्वस्तिक द्विवेदी और सृष्टि हंस को मिस्टर व मिस एलोक्यूएंट स्पीकर चुना गया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबन्धक वर्ग व प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने छात्रों को स्मृति चिह्न भेंट करते हुए आगामी बोर्ड परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button