Web Stories

केंद्र सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 16 अधिकारियों को उच्च पदों के लिए सूचीबद्ध किया है। 

केंद्र सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 16 अधिकारियों को उच्च पदों के लिए सूचीबद्ध किया है।

इन अधिकारियों को केंद्र में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) या समकक्ष पदों के लिए इंपैनल किया गया है।

इसमें उत्तर प्रदेश कैडर के दो वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का नाम शामिल है।

इम्पैनल लिस्ट में एडीजी सुजीत पांडेय, जकी अहमद और अशोक मुथा जैन का नाम शामिल किया गया है।

इनके अलावा, विभिन्न राज्यों से आने वाले अधिकारियों को भी अहम जिम्मेदारी दी गई है।

हालांकि, इसमें जकी अहमद पर गंभीर आरोप लगते रहे हैं।

सीतापुर में रहते हुए उन पर मतांतरण का आरोप लगा था।

सूची में तमिलनाडु, बिहार, गुजरात, झारखंड, ओडिशा, हरियाणा, महाराष्ट्र, राजस्थान और त्रिपुरा कैडर के अधिकारी भी शामिल हैं। केंद्र सरकार की ओर से इन अधिकारियों को उनकी वरिष्ठता और प्रशासनिक दक्षता के आधार पर चयनित किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, यह इंपैनलमेंट केंद्र सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों के लिए अवसर प्रदान करेगा और इन अधिकारियों की नियुक्ति जल्द ही की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button