Web Stories

कथा प्रधान फिल्म बनाने वाले अभिनेता यश कुमार की नई फिल्म ‘दिल लागल दुपट्टा वाली से 2’ का भव्य ट्रेलर

कथा प्रधान फिल्म बनाने वाले अभिनेता यश कुमार की नई फिल्म ‘दिल लागल दुपट्टा वाली से 2’ का भव्य ट्रेलर आज आउट कर दिया गया है. इस फिल्म में यश कुमार रिबेलीयन के किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर एक्शन से भरपूर है. जिसमें उनका किरदार बदले की आग में चल रहे एक युवा का मालूम पड़ता है. ट्रेलर में फिल्म की कहानी उत्पीड़न और अत्याचार के बैकग्राउंड पर बनी नजर आ रही है. फिल्म के निर्माता मुकेश गिरी हैं, जबकि निर्देशक सुजीत वर्मा हैं. यह फिल्म इसी साल मई महीने में रिलीज होगी. फिल्म में यश कुमार के साथ शिविका दीवान और अवधेश मिश्रा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

लोकप्रिय भोजपुरी फिल्म अभिनेता यश कुमार स्टारर फिल्म ‘दिल लागल दुपट्टा वाली से 2’ का ट्रेलर जारी कर दिया गया है. इसमें यश एक क्रांतिकारी किरदार में नजर आ रहे हैं. निर्माता मुकेश गिरी व निर्देशक सुजीत वर्मा की यह फिल्म एक्शन से भरपूर बतायी जा रही है. इसमें अन्याय व अत्याचार के खिलाफ नायक लड़ता हुआ दिखायी देगा. फिल्म में यश कुमार के साथ मुख्य भूमिका में अभिनेत्री शिविका दीवान और भोजपुरी के सबसे चहेते खलनायक अवधेश मिश्रा हैं.

गिरिराज प्रोडक्शन और बीएफएम मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की प्रस्तुति फिल्म ‘दिल लागल दुपट्टा वाली से 2’ अगले माह मई में सिनेमाघरों में रिलीज की जायेगी. सीरीज की पहली फिल्म साल 2014 में आयी थी, जिसमें यश कुमार के साथ अंजना सिंह मुख्य भूमिका में थीं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button