Web Stories

इंटक के महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद देविका सिंह जमशेदपुर पहुंची थी

इंटक के महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद देविका सिंह जमशेदपुर पहुंची थी,

जहां इंटक के पदाधिकारी एवं जिला कांग्रेस के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया. आपको बता दे की जमशेदपुर की रहने वाली देविका सिंह पूर्व मे महिला इंटक के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के पद पर थीं.

वो पिछले कई वर्षो से महिला इंटक से जुड़ी रही हैं.

इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीवा रेड्डी उनके बेहतर कार्यों के मद्देनजर उन्हें महिला इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी है.

देविका सिंह को मिली इस नई ज़िम्मेदारी को लेकर जमशेदपुर में इंटक के पदाधिकारीयों में खुशी की लहर है.

जमशेदपुर के बिष्टपुर स्थित परिसदन में स्वागत के उपरांत महिला इंटक की राष्ट्रीय अध्यक्ष देविका सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने उनके बेहतर कार्यों और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेवारी सौंपी है.

इसके लिए वे राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करती हैं.

उन्होंने कहा कि आम तौर पर रोजगार करने वाली महिलाएं खासकर महिला मजदूरों की अनेकों समस्याएं होती हैं.

उन समस्याओं को आगे लाकर उनका निदान कैसे किया जाये इसपर उनका विशेष ध्यान रहेगा. साथ ही संगठन की महिला इकाई को और मजबूत करने की दिशा मे वे कार्य करेंगी.

उन्होंने बताया कि वो देश के सभी राज्यों में जाकर महिला इंटक संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगी, जो आने वाले दिनों मे महिलाकर्मियों के लिए मील का पत्थर साबित होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button