अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने सातवीं बार राष्ट्रपति पद की शपथ ली है.
अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने सातवीं बार राष्ट्रपति पद की शपथ ली है.
वो 1994 से बेलारूस की सत्ता में हैं.
लुकाशेंको को सत्ता में बने रहने में राष्ट्रपति पुतिन की मदद मिलती रही है.
पश्चिमी देश उन्हें ‘यूरोप का आखिरी तानाशाह’ भी कहते हैं.
यूरोप का अंतिम तानाशाह’ के नाम से मशहूर और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के करीबी बेलारूस के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर लुकाशेंको ने मंगलवार को अपने सातवें कार्यकाल के लिए शपथ ली.
इसके साथ ही उन्होंने उन लोगों,
खासकर पश्चिमी देशों का मजाक उड़ाया जो उन्हें तानाशाह कहते हैं.
लुकाशेंको ने कहा कि उनके देश में उन लोगों की तुलना में अधिक लोकतंत्र है, जो खुद को लोकतंत्र का मॉडल मानते हैं.
लुकाशेंको ने पिछले साल सत्ता में तीन दशक पूरे किए और उनके राजनीतिक विरोधियों ने 26 जनवरी को हुए चुनाव को एक तमाशा करार दिया.
बेलारूस के केंद्रीय चुनाव आयोग ने घोषणा की कि उन्होंने लगभग 87 प्रतिशत वोटों के साथ जीत हासिल की है.
70 साल के लुकाशेंको ने राजधानी मिंस्क स्थित राष्ट्रपति भवन Independence Palace में अपने उद्घाटन भाषण में पश्चिमी देशों पर व्यंगात्मक टिप्पणी करते हुए कहा,
आधी दुनिया हमारी ‘तानाशाही’, हमारे लोगों की संपन्नता और हितों की तानाशाही का सपना देख रही है.’
