अक्षय कुमार एक अभिनेता, निर्माता, मार्शल आर्ट एक्सपर्ट और टेलीविजन व्यक्तित्व हैं

अक्षय कुमार एक अभिनेता, निर्माता, मार्शल आर्ट एक्सपर्ट और टेलीविजन व्यक्तित्व हैं. इनका असली नाम राजीव हरि ओम भाटिया (Rajiv Hari Om Bhatia) है. इनका जन्म 9 सितंबर 1967 को अमृतसर (Date Of Birth), पंजाब में एक आर्मी ऑफिसर हरिओम भाटिया और अरुणा भाटिया के घर हुआ था
साल 2011 में कनाडा के संघीय चुनाव के बाद कंजर्वेटिव सरकार द्वारा उन्हें कनाडा की नागरिकता प्रदान की गई थी (Akshay Kumar Canadian citizenship). अगस्त 2023 में अक्षय कुमार को भारत की नागरिकता मिल गई है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा- दिल और नागरिकता दोनों हिंदुस्तानी. एक्टर ने डॉक्यूमेंट की फोटो भी शेयर की है
अक्षय कुमार पद्मश्री (Akshay Kumar Padma Shri) पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं और उन्हें 2011 में एशियाई पुरस्कार और कई फिल्मफेयर अवॉर्ड सहित कई अन्य पुरस्कारों से नवाजा गया है (Akshay Awards). उन्हें दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सेलेब्रिटीज की सूची में भी शामिल किया गया है.
शुरुआत में अक्षय ने थाईलैंड में शेफ और वेटर के रूप में काम किया साथ ही, उन्होंने बैंकॉक में मार्शल आर्ट भी सीखा.
उन्होंने 1991 में एक हिंदी फीचर फिल्म सौगंध से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की (Akshay film debut), लेकिन उन्हें एक्शन-थ्रिलर फिल्म, खिलाड़ी से सफलता मिली. अपने तीन दशक लंबे करियर में, उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में काम किया है, जिनमें से अधिकांश ब्लॉकबस्टर थीं
साल 2001 में उन्होंने सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) और डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) की बड़ी बेटी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) से शादी की. जिनसे इनके दो बच्चे हैं – बेटा आरव और बेटी नितारा.
